मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा निवासी युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके नवाचार और शोध कार्यों के लिए 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर (यंगेस्ट इमर्जिंग इनोवेटर)' राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल द इम्पीरियल में आयोजित राष्ट्रीय स्पेस पॉलिसी कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया।

प्रखर विश्वकर्मा वर्तमान में बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पलेरा सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े - 'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन का आयोजन आईटीयू-एपीटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया और फोरम ग्लोबल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य देश की नई अंतरिक्ष नीतियों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में दूरसंचार विभाग (DoT), भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), IN-SPACe, अमेजन और अमेरिका के एफसीसी स्पेस ब्यूरो सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान भारत के तेजी से विकसित हो रहे अंतरिक्ष क्षेत्र, निजी भागीदारी और हाल के अंतरिक्ष अभियानों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित देश के पहले निजी रॉकेट 'विक्रम-1' मिशन की भी सराहना की गई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रखर विश्वकर्मा ने इसरो की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली नंदा, इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल भट्ट तथा आईटीयू-एपीटी के अध्यक्ष भारत भाटिया सहित अंतरिक्ष क्षेत्र के कई विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने वर्तमान स्पेस रिसर्च और आगामी वैज्ञानिक परियोजनाओं की जानकारी साझा की, जिसकी उपस्थित विशेषज्ञों ने सराहना की।

प्रखर की इस उपलब्धि को स्थानीय नागरिकों और शैक्षणिक संस्थानों ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान
भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा निवासी युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने पटियाला में खोली नई शाखा, निवेशकों को मिलेंगी एक ही स्थान पर कई सुविधाएं
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पूरे किए 18 साल, सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने शुरू किया खास जश्न
Ballia News: सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
बलिया: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.