- Hindi News
- भारत
- इंजीनियर के घर मिला कुबेर का खजाना, नोटों का बंडल देख हैरान रह गये अफसर
इंजीनियर के घर मिला कुबेर का खजाना, नोटों का बंडल देख हैरान रह गये अफसर
नई दिल्ली : गुवाहाटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से राज्य की विजिलेंस एवं एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर काफी मात्रा में नोटों के बंडल बरामद हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, हेंगराबाड़ी स्थित पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से लाखों रुपये बरामद किए हैं।
सोमवार दोपहर ही पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) की उत्तरी लखीमपुर डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी को एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम ने गोस्वामी को गुवाहाटी के हंगेराबारी के धृति प्रवा होटल में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद, टीम ने हंगेराबाड़ी में जयंत गोस्वामी के आवास पर छापेमारी में समय बर्बाद न करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। इसी अभियान के दौरान टीम को इंजीनियर के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं।
