- Hindi News
- भारत
- हत्यारी महिला बोली- 5 दिन से सपने में नरबलि मांग रही थी माता
हत्यारी महिला बोली- 5 दिन से सपने में नरबलि मांग रही थी माता
On
हरियाणा : हरियाणा के अंबाला कैंट में कारोबारी की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला प्रिया ने जो बताया, उसे सुन हर कोई सहम गया। पुलिस ने प्रिया, उसकी भाभी प्रीति और भाई हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस हत्यारोपी प्रिया को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी उसकी तबीयत खराब हो हो गई। उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।हालांकि, बाद में पुलिस ने प्रिया को दोबारा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्रीति और उसके पति हेमंत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में प्रिया ने बताया कि 4-5 दिन से उसके सपने में माता आ रही थी और नरबलि मांग रही थी। नरबलि भी किसी बड़े आदमी की लेनी थी। महेश गुप्ता उनका परिचित था, इसलिए महेश गुप्ता को ही जाल में फंसाया और घर बुला बलि का बकरा बनाया। इसमें प्रीति और हेमंत ने भी सहयोग किया। मृतक के भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि महेश गुप्ता प्रिया को बहन की तरह मानते थे और कभी-कभी सामान डिलीवर करने उसके घर जाया करते थे।
बुधवार को भी वह सामान देने गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी समय तक जब गुप्ता घऱ नहीं लौटे और फोन पर भी जवाब नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में गुप्ता का स्कूटर प्रिया के घर के पास से ही बरामद किया गया। इसके बाद गुप्ता का भाई कुछ लोगों को साथ लेकर प्रिया के घर पर गया और दरवाजा खटखटाने लगा। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो लोग दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए। लोगों ने देखा कि प्रीति, प्रिया और हेमंत मिलकर गुप्ता को फर्श पर घसीट रहे हैं। उनके गले में एक कपड़ा बंधा था। लोगों ने गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
घर बुला उतारा मौत के घाट
अंबाला कैंट के हिल रोड निवासी श्रीराम बाजार के मालिक महेश गुप्ता (44) को पूजा का सामान देने के बहाने बुधवार को सुंदर नगर स्थित डीआरएम ऑफिस के पास प्रिया ने बुलाया था। यहां, शाम को परिजनों ने महेश गुप्ता की डेडबॉडी बरामद की थी। महेश के पैरों पर निशान मिलने के अलावा कान के पीछे चोट के निशान थे। यहीं नहीं कान भी नीले पड़े हुए थे। पोस्टमॉर्टम के दौरान महेश के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले थे।
खबरें और भी हैं
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
By Parakh Khabar
बलिया में दर्दनाक हादसा: बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
By Parakh Khabar
एमएसएमई के लिए कम बिजली खर्च और स्वच्छ ऊर्जा की ओर आसान रास्ता
By Parakh Khabar
मथुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर दी जान
By Parakh Khabar
Latest News
11 Feb 2026 14:27:22
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में चांदपुर चट्टी के पास मंगलवार देर रात एक...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
