सेक्स एडिक्शन में फंसी महिला टीचर गिरफ्तार, नाबालिग छात्र से दुष्कर्म का आरोप

मुंबई। देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल एक प्रतिष्ठित स्कूल की महिला शिक्षक को नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी टीचर पर POCSO एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, और भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र पिछले एक साल से यौन शोषण का शिकार हो रहा था। आरोपी शिक्षिका उसे बार-बार दक्षिण मुंबई के फाइव स्टार होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। आरोप है कि वह छात्र को एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं भी देती थी, ताकि वह विरोध न कर सके और किसी से कुछ न कहे।

यह भी पढ़े - मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल

छात्र ने हाल ही में HSC परीक्षा पूरी करने के बाद अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। बात तब सामने आई जब आरोपी टीचर ने एक बार फिर छात्र से मिलने के लिए अपने नौकर के जरिए संदेश भिजवाया। परिजनों ने तत्काल दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.