- Hindi News
- भारत
- वासंतिक नवरात्र एवं हिन्दू नव वर्ष प्रारम्भ होने से चहुंओर उत्साहपूर्ण माहौल
वासंतिक नवरात्र एवं हिन्दू नव वर्ष प्रारम्भ होने से चहुंओर उत्साहपूर्ण माहौल
On
मधुबनी । जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में मंगलवार को चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नव वर्ष प्रारम्भ हो गया। ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को चैत्र नवरात्रि की पूजा- पाठ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को हिन्दू नव वर्ष का प्रथम दिन है।डाॅ. श्रीवास्तव ने देश वासियों को नव वर्ष मंगलमय की शुभकामना दी। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक घरों व मंदिरों में शक्ति की देवी दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के समय में पूरे विधि-विधान के साथ देवी के नौ रूपों की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार, चैत्र नवरात्रि, नौ अप्रैल से शुरू हो रही हैं,क्योंकि प्रतिपदा तिथि आठ मार्च की रात से लग रही है। इसलिए उदया तिथि के कारण नवरात्रि नौ अप्रैल से है। सत्रह अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी।
हिन्दू शास्त्रज्ञों के अनुसार इस बार माता रानी घोड़े पर सवार होकर आएंगी। अगर नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो तो माना जाता है कि मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं।
मिथिला पंञ्चाग के अनुसार कलश स्थापना मुहूर्त मंगलवार को पचास मिनट का समय है। कलश स्थापना नौ अप्रैल मंगलवार को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से सुबह 07 बजकर 30 तक बताया। कलश स्थापना सामग्री हिंदू धर्म के अंदर नवरात्रि में कलश स्थापना करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कलश स्थापना के लिए सात तरह का अनाज, मिट्टी का बर्तन, पवित्र स्थान से लायी गयी मिट्टी, कलश, गंगाजल, आम या अशोक के पत्ते, सुपारी, जटा वाला नारियल, लाल सूत्र, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, अक्षत, लाल कपड़ा और फूलों की सामग्री की आवश्यकता होती है । नवरात्रि में हवन का विशेष महत्व है। हवन सामग्री के लिए पीपल का तना और छाल, बेल, नीम, पलाश, चंदन की लकड़ी, अश्वगंधा, ब्राह्मी, मुलैठी की जड़, तिल, चावल, लौंग, गूलर की छाल, गाय का घी, गुग्गल, लोभान, इलायची, शक्कर, जौ, सूखा नारियल, कलावा और लाल रंग का कपड़ा होना आवश्यक है। बताया कि मां दुर्गा की कृपा पाने का प्रयास हर भक्ति पूरी निष्ठा के साथ करता है।
खबरें और भी हैं
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
By Parakh Khabar
बलिया : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
By Parakh Khabar
एलपीजी संकट के पीछे वैश्विक हालात भी जिम्मेदार : डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
बलिया : किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
बलिया : स्कूल चलो अभियान के लिए बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
By Parakh Khabar
यूपी में LPG-पेट्रोल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें : प्रमुख सचिव
By Parakh Khabar
Latest News
15 Mar 2026 18:46:52
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
