Bihar News: प्रेम प्रसंग के चलते युवक को जिंदा जलाया, प्रेमिका और उसका पिता गिरफ्तार

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने युवक को जिंदा जलाने के बाद उसका शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

हलसी थाना प्रभारी रंजीत रंजन ने बताया कि मृतक की पहचान संदीप कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को गहरे गड्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े - पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस की त्वरित कार्रवाई, जल्द बहाल की गई गैस आपूर्ति

पिता और बेटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, संदीप के पिता अरविंद कुमार ने 26 जनवरी को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ के दौरान लड़की के पिता धर्मेंद्र राम ने कबूल किया कि उसने संदीप की पहले पिटाई की, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसे जला दिया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में धर्मेंद्र राम और उसकी बेटी निसा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.