सोनीपत में 24 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने तेज की तलाश

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव से 24 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की शिकायत पर थाना राई में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने स्वार्थवश युवती को अपने पास छिपा रखा हो सकता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 14 दिसंबर की अल सुबह करीब तीन बजे उसकी बहन बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। सुबह होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े - एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ साझेदारी की, वाणिज्यिक बैंकिंग के लिए हायर-ट्रेन-डिप्लॉय कार्यक्रम शुरू

शिकायत में बताया गया है कि युवती का कद करीब पांच फीट दो इंच है, रंग गोरा है और शरीर हृष्ट-पुष्ट है। लापता होने के समय वह गुलाबी रंग का सूट, क्रीम रंग का पायजामा और काले रंग की हवाई चप्पल पहने हुए थी।

इस संबंध में पहले सोनीपत स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए मामला थाना राई को भेज दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

युवती की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस परिजनों के लगातार संपर्क में है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत थाना राई या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.