'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल

मुंबई : सोनी सब का लोकप्रिय पारिवारिक धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' अपने प्रसारण के चार सफल वर्ष पूरे कर चुका है। अपनी प्रेरणादायक कहानी, भावनात्मक किरदारों और संघर्ष से सफलता तक की यात्रा को दर्शाने वाले इस शो ने दर्शकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। चार वर्षों के इस सफर में शो ने मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ता का संदेश भी दिया है।

शो की केंद्रीय पात्र पुष्पा पटेल का किरदार अभिनेत्री करुणा पांडे निभा रही हैं। एक साधारण महिला की असाधारण यात्रा पर आधारित यह किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। शो में परिवार, रिश्तों, संघर्ष और आत्मनिर्भरता के विभिन्न पहलुओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

यह भी पढ़े - रथ यात्रा के अवसर पर 17 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'

धारावाहिक में शनाया के रूप में मुस्कान बामने, दीप्ति के रूप में दीक्षा जोशी, अश्विन के रूप में समृद्ध बावा, चिराग के रूप में नितिन बाबू, दिलीप के रूप में जयेश मोरे और राशि के रूप में अक्षय हिंडालकर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया है।

चार वर्ष पूरे होने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए करुणा पांडे ने कहा कि जब शो की शुरुआत हुई थी, तब यह उम्मीद थी कि इसकी कहानी लोगों से जुड़ पाएगी, लेकिन दर्शकों से मिला प्यार और समर्थन उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक रहा। उन्होंने कहा कि पुष्पा का किरदार यह संदेश देता है कि आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

वहीं, शो के निर्माता जमनादास मजेठिया ने कहा कि चार वर्षों की यह उपलब्धि केवल एक शो की सफलता नहीं, बल्कि दर्शकों के साथ बने मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उद्देश्य ऐसी कहानियां प्रस्तुत करना रहा है, जो वास्तविक जीवन से जुड़ी हों और लोगों को प्रेरित करें।

सोनी सब ने भी इस अवसर पर दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन और प्रेम ने ही शो को इस मुकाम तक पहुंचाया है। आने वाले समय में भी दर्शकों को नई और प्रेरणादायक कहानियां देखने को मिलेंगी।

'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.