- Hindi News
- मनोरंजन
- 'यादें' में नया मोड़: अतीत के अपराधबोध से जूझेंगे डॉ. देव, बोले इक़बाल खान- "सबसे कठिन लड़ाई अपने भी...
'यादें' में नया मोड़: अतीत के अपराधबोध से जूझेंगे डॉ. देव, बोले इक़बाल खान- "सबसे कठिन लड़ाई अपने भीतर होती है"
मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय शो 'यादें' में आने वाले एपिसोड्स में कहानी भावनात्मक और रोमांचक मोड़ लेने वाली है। मरीज ध्रुव की गंभीर बीमारी के इलाज के दौरान डॉ. देव मेहता और डॉ. सृष्टि एक ऐसे सच से रूबरू होंगे, जो उनके अतीत की दर्दनाक यादों को फिर से ताजा कर देगा।
इस ट्रैक पर अभिनेता इक़बाल खान ने कहा, "इस कहानी में दर्शकों को डॉ. देव का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। वह इस अपराधबोध के साथ जी रहे हैं कि कहीं उन्होंने राघव को असफल तो नहीं कर दिया। जब उसी परिवार का एक और सदस्य उनकी जिंदगी में आता है, तो उनके मन के सारे सवाल और आत्म-संदेह फिर से सामने आ जाते हैं। उन्हें डर है कि अगर इतिहास दोहराया गया, तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। एक अभिनेता के तौर पर यह सफर मेरे लिए बेहद भावनात्मक रहा, क्योंकि कई बार सबसे कठिन लड़ाइयाँ वही होती हैं, जो इंसान अपने भीतर लड़ता है। मुझे विश्वास है कि दर्शक इस भावनात्मक सफर से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।"
'यादें' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।
