उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 'भारत में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कंपनियों' की सूची में 8वें स्थान पर

मुंबई। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूज्जीवन एसएफबी) को ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंडिया की वर्ष 2026 की 'इंडियाज़ बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर' सूची में 8वां स्थान मिला है। बैंक ने इसे कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यस्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

बैंक के अनुसार, इस वर्ष उसे 'बीएफएसआई 2026 में भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों' की टॉप-25 सूची और 'स्वास्थ्य एवं कल्याण 2026 में भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों' की टॉप-10 सूची में भी स्थान मिला है। कंपनी का कहना है कि यह सम्मान कर्मचारियों के विकास, कल्याण और समावेशी कार्य संस्कृति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े - भारतीय महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’

उज्जीवन एसएफबी ने बताया कि उसे लगातार 16 वर्षों से ग्रेट प्लेस टू वर्क® का प्रमाणन प्राप्त हो रहा है। बैंक के मुताबिक, नेतृत्व विकास, कर्मचारियों की भलाई, नवाचार, करियर ग्रोथ और फीडबैक आधारित कार्य संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उज्जीवन एसएफबी की हेड-ह्यूमन रिसोर्स चंद्रलेखा चौधरी ने कहा कि यह सम्मान कर्मचारियों के फीडबैक और अनुभवों के आधार पर मिला है, जो संगठन के प्रति उनके भरोसे और सकारात्मक कार्य संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बैंक आगे भी भरोसे और सहयोग पर आधारित कार्यस्थल विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

बैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कर्मचारियों के लिए सीखने और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया। प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 48 घंटे से अधिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का उपयोग 99 प्रतिशत तक रहा।

कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल में 56 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि शीर्ष प्रबंधन में 20 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व है। इसके अलावा एआई-आधारित फीडबैक प्लेटफॉर्म, लीडरशिप टाउनहॉल, करियर विकास कार्यक्रम और स्वास्थ्य एवं वेलनेस पहल के माध्यम से कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

वर्तमान में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक देशभर में 26,500 से अधिक कर्मचारियों के साथ कार्यरत है और समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.