Ballia News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, चार घायल; ग्रामीणों ने लगाया जाम

बलिया। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक बाइक और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, हादसे में धरहरा निवासी अजय गुप्ता (38) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार शौकत अली (52) निवासी काजीपुरा, सुरेश पांडेय (47) निवासी पंडितपुरा तथा कार सवार कुमकुम वर्मा (21) निवासी डुमरी समेत चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सुरेश पांडेय को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया: एनएच-31 पर दो गिट्टी लदे ट्रकों की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

घटना की सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, चार घायल; ग्रामीणों ने लगाया जाम Ballia News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, चार घायल; ग्रामीणों ने लगाया जाम
बलिया। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक...
भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामला: एसटीएफ जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में आया नया मोड़
गुजरात: दो साल बाद सुलझी लापता कारोबारी की गुत्थी, पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 'भारत में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कंपनियों' की सूची में 8वें स्थान पर
बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.