मोनालिसा ने किया खुलासा, इस गाने से है उन्हें 'बेइंतहा प्यार', बैकलेस लुक में कराया धाकड़ फोटोशूट

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार और ग्लैमर क्वीन मोनालिसा एक बार फिर अपने स्टाइलिश अवतार और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली मोनालिसा ने हाल ही में अपना एक नया फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनका हॉट और ग्लैमरस लुक फैंस को दीवाना बना रहा है।

इस बार मोनालिसा बेबी पिंक बैकलेस टॉप, डेनिम जींस और मैचिंग फुटवियर में नजर आ रही हैं। खुले बालों के साथ उनका बिंदास अंदाज तस्वीरों में झलक रहा है। किसी तस्वीर में वह कैमरे की ओर नज़र गड़ाए हुए हैं, तो किसी में अपनी पलकों को झुकाकर दिल चुराने वाला पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में उनके एक्सप्रेशन्स और स्टाइल ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

यह भी पढ़े - ‘हस्तिनापुर के वीर’ में आएगा बड़ा मोड़, शकुनी की चाल में फंसेगा दुर्योधन; बोले चंदन आनंद- "उसकी झुंझलाहट को किस्मत बनाने का मौका मानता है"

मोनालिसा ने इस फोटोशूट के साथ एक खास गाने को भी जोड़ा है – 'कहना ही क्या' (फिल्म बॉम्बे) और कैप्शन में लिखा, “क्योंकि मुझे इस गाने से बेहद प्यार है।” यही नहीं, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक और गाना 'राज आंखें तेरी' (फिल्म राज: रीबूट) भी शेयर किया और बताया कि यह उनका ऑल टाइम फेवरेट ट्रैक है।

स्टाइल के साथ-साथ मोनालिसा का एक्टिंग करियर भी कमाल का रहा है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी बड़ी पहचान बनाई है। खासकर सुपरनैचुरल शो ‘नज़र’ में डायन के किरदार ने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया। इसके अलावा वह ‘नमक इश्क का’, ‘बेकाबू’, ‘लाल बनारसी’, और ‘आखिरी दास्तान’ जैसे शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में भी खूब लोकप्रियता मिली थी।

फैंस को मोनालिसा का यह नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जनसेवा, समर्पण एवं लोककल्याण के आदर्शों को आगे...
Ballia News : प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर समेत खेलकूद का सामान ले गए चोर
Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.