दो साल के ब्रेक के बाद एक्सरसाइज रूटीन पर लौटीं कंगना, शेयर किया वर्कआउट का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं, अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू करने के साथ ही अपनी फिटनेस रुटीन में लौट आई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं, अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू करने के साथ ही अपनी फिटनेस रुटीन में लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया। 

वीडियो में वह जंपिंग जैक, माउंटेन क्लाइंबिंग, रोप स्किपिंग और स्पॉट जॉगिंग जैसे फॉर्म के साथ फंक्शनल ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं।एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मिसेज गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) की भूमिका निभाने के लिए अपने एक्सरसाइज रूटीन से दो साल के ब्रेक के बाद अब मैं अपनी फिटनेस रूटीन में वापस आ गई हूं। 

यह भी पढ़े - “अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा

आगामी एक्शन फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन के इंतजार में हूं।बतौर निर्देशक इमरजेंसी कंगना की दूसरी फिल्म है और इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाएंगी।एक्ट्रेस की तेजस, चंद्रमुखी 2, मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा और द अवतार: सीता जैसी कई फिल्में जल्द ही आने वाली हैं। फिलहाल, उनकी फिल्म, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया है, नवाजुद्दीन सिद्दीकी-स्टारर टीकू वेड्स शेरू रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.