Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी

मुंबई। सोनी सब का शो ‘यादें’ भावनात्मक रिश्तों, हल्के-फुल्के पलों और रोमांचक मेडिकल केसों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के आगामी ट्रैक में कहानी अस्पताल से निकलकर बॉक्सिंग रिंग तक पहुंचने वाली है। खास बात यह है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग ने डॉ. देव का किरदार निभा रहे इक़बाल खान को अपने स्कूल के दिनों की याद दिला दी, जब वह खुद बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लिया करते थे।

शो में जेबीएमएमसी अस्पताल के डॉक्टरों के सामने लगातार ऐसे मेडिकल केस आते हैं, जो उनकी समझ और अनुभव की परीक्षा लेते हैं। अब नया ट्रैक डॉ. देव और उनकी टीम को एक ऐसी चुनौती के सामने लाता है, जिसका संबंध बॉक्सिंग रिंग से है।

यह भी पढ़े - गुरु पूर्णिमा विशेष: 'हस्तिनापुर के वीर' के भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य ने साझा की गुरु-शिष्य परंपरा की सीख

इस सीक्वेंस की शूटिंग इक़बाल खान के लिए खास रही। उन्होंने स्कूल के दिनों में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली थी और हैवीवेट कैटेगरी में प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया था। ऐसे में शुरुआत में उन्हें लगा कि बॉक्सिंग से जुड़ा सीन करना उनके लिए आसान होगा, लेकिन किरदार की जरूरत इसके ठीक उलट थी।

दरअसल, डॉ. देव को स्क्रीन पर एक प्रशिक्षित बॉक्सर की तरह नहीं दिखना था। इसलिए इक़बाल को अपने स्वाभाविक बॉक्सिंग मूव्स, पंच और फुटवर्क को नियंत्रित करते हुए ऐसे अभिनय करना पड़ा, जैसे उनके किरदार ने कभी पेशेवर ट्रेनिंग ही न ली हो।

अपने अनुभव के बारे में इक़बाल खान ने कहा, “बॉक्सिंग मेरे स्कूल जीवन का एक बड़ा हिस्सा थी। हैवीवेट कैटेगरी में मैंने अनगिनत घंटे ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में बिताए। इसलिए जब मैंने इस सीक्वेंस के बारे में सुना, तो मुझे लगा कि यह मेरे लिए नैचुरली आसान होगा। लेकिन जल्दी ही मुझे एहसास हुआ कि बॉक्सिंग सीन को एक्ट करना असली बॉक्सिंग से कहीं ज्यादा मुश्किल है।”

उन्होंने आगे कहा, “यहाँ मुझे खुद को रोकना पड़ा और ऐसे परफॉर्म करना पड़ा, जैसे किसी ने कभी असली ट्रेनिंग न ली हो। इस सीन के लिए मुझे सचमुच बॉक्सिंग को ‘अनलर्न’ करना पड़ा। यह एक अलग तरह की चुनौती थी, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर मैंने इसे बहुत एंजॉय किया।”

अब दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्सिंग रिंग से जुड़ा यह नया ट्रैक डॉ. देव की कहानी में क्या नया मोड़ लेकर आता है।

‘यादें’ सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र...
Shravasti News: नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल; हॉस्टल की छत पर प्रदर्शन
FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.