- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी
Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में एक महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की। इसी दौरान महिला की बेटी ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि नुरूद्दीन ने शमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से वह शव को पंखे से लटकाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद शमा की बेटी नेहा वहां पहुंच गई और आरोपी को शव लटकाते देख शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपी दीवार फांदकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर आरोपी नुरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ करने के साथ हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है। अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
