Pushpa Impossible: कदंबरी की चुनौती स्वीकार कर अपने घर लौटी पुष्पा, करुणा पांडे बोलीं- डर को फैसलों पर हावी नहीं होने देती

मुंबई। सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपनी भावनात्मक कहानी और नए मोड़ों के साथ आगे बढ़ रहा है। घर खोने के सदमे से उबरने की कोशिश कर रही पुष्पा (करुणा पांडे) की जिंदगी में अब एक नई चुनौती आने वाली है। कदंबरी (बृंदा त्रिवेदी) उसे अपने ही घर में वापस लौटने का मौका देती है, लेकिन इसके साथ शुरू होती है दोनों के बीच साहस, धैर्य और दृढ़ता की नई जंग।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि घर छोड़ने के लिए मजबूर होने के बाद पुष्पा और उसका परिवार पड़ोसियों के साथ रह रहा है। मुश्किल समय में चॉल के लोगों का साथ परिवार को हिम्मत देता है और सभी मिलकर परिस्थितियों का सामना करते हैं।

यह भी पढ़े - 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पूरे किए 18 साल, सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने शुरू किया खास जश्न

इसी बीच कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब कदंबरी पुष्पा को घर वापस लौटने की चुनौती देती है। पुष्पा पीछे हटने के बजाय चुनौती स्वीकार कर अपने घर में लौट आती है। हालांकि, वह अच्छी तरह जानती है कि अब उसे उसी छत के नीचे कदंबरी के साथ रहना होगा।

दोनों मजबूत इरादों वाली महिलाओं के आमने-सामने आने के बाद घर में हर दिन एक नई परीक्षा बन जाता है। कभी धैर्य तो कभी समझदारी और संकल्प के जरिए दोनों एक-दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश करती नजर आएंगी। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पुष्पा अपनी सूझबूझ से कदंबरी को मात देकर अपना घर और खोया हुआ सुकून वापस हासिल कर पाएगी?

आने वाले ट्रैक को लेकर पुष्पा का किरदार निभा रहीं करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा के लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं है। इसमें उसके परिवार की यादें, भावनाएँ और वर्षों की मेहनत जुड़ी हुई हैं। यह बहुत बड़ी चुनौती है कि उसी घर में वापस जाना, जहाँ कदंबरी उसकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश कर रही है। पुष्पा कभी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती और हर किसी को यह बात पुष्पा से सीखनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि पुष्पा का मानना है कि हर चुनौती का सामना धैर्य, साहस और सही इरादे से किया जा सकता है और यही इस ट्रैक की असली कहानी है।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र...
Shravasti News: नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल; हॉस्टल की छत पर प्रदर्शन
FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.