Ballia News: रसड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। रसड़ा क्षेत्र में रविवार देर रात हुए रेल हादसे में 18 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कस्बे के आजाद नगर कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, छितौनी मठिया निवासी राजेश कुमार राजभर की 18 वर्षीय पुत्री नीतू राजभर रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि वह घर के पास स्थित रेलवे लाइन की ओर चली गई। इसी दौरान वह वहां से गुजर रहे ट्रेन इंजन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवती किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंची और हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.