Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था और शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में जाहिद समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने वीडियो कॉल के दौरान किशोरी पर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने का दबाव बनाया और कथित रूप से उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। आरोप है कि इसके बाद इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है।

यह भी पढ़े - बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज

परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद किशोरी काफी तनाव में रहने लगी थी। आरोपियों द्वारा कथित वीडियो कुछ लोगों के मोबाइल पर भेजे जाने की जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने मनियर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

इसी बीच शनिवार को किशोरी घर में फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मनियर थाने में पहले ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। घटना के बाद जाहिद समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में एक महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या...
Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में
असम बाढ़ राहत के लिए गौतम अदाणी ने दिए 11 करोड़ रुपये, 8 हजार परिवारों तक पहुंचा अदाणी फाउंडेशन
Ballia News: धरहरा सड़क हादसे में कार चालक गिरफ्तार, युवक की हुई थी मौत
Raebareli News: लाइब्रेरी में विवाद के बाद सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, सात पर मुकदमा; चार गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.