Ballia News: ब्रह्म बाबा मंदिर जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वाराणसी ले जाते समय मौत

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव निवासी 70 वर्षीय वीरबहादुर वर्मा की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे और ब्रह्म बाबा मंदिर में मत्था टेकने जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि कुसौरा गांव निवासी वीरबहादुर वर्मा (70) रविवार सुबह घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान ब्रह्म बाबा मंदिर जाने के लिए सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - बलिया: ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत गंभीर

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल वीरबहादुर वर्मा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के गहने और...
Ballia News: ब्रह्म बाबा मंदिर जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वाराणसी ले जाते समय मौत
Ballia News: जमीन पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.