- Hindi News
- मनोरंजन
- Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्...
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश। जिंदगी में कई बार सबसे मुश्किल फैसला सही और गलत के बीच नहीं, बल्कि अपने प्यार और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच करना पड़ता है। सन नियो के शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में इन दिनों अभिजीत की जिंदगी भी कुछ ऐसे ही भावनात्मक मोड़ से गुजर रही है। अभिजीत अनुप्रिया से प्यार करता है, लेकिन परिवार की खुशी और उम्मीदों के चलते उसे वैदेही से शादी करनी पड़ रही है।
मौजूदा ट्रैक को लेकर गौरव बाजपेयी ने कहा, “इस समय दर्शक अभिजीत की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर देख रहे हैं। वह अनुप्रिया से प्यार करता है, लेकिन परिवार की उम्मीदों की वजह से उसे वैदेही से शादी करनी पड़ रही है। दिल से वह यह शादी नहीं करना चाहता, लेकिन कई बार जिंदगी हमें ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां अपनी खुशी से ज्यादा परिवार की जिम्मेदारियां बड़ी हो जाती हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि असल जिंदगी में भी बहुत से लोग ऐसी स्थिति का सामना करते हैं। वे अपने परिवार के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे देते हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उन्हें अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं।”
गौरव के मुताबिक, यही भावनात्मक संघर्ष अभिजीत के किरदार को खास बनाता है। उसका दिल अनुप्रिया के साथ रहना चाहता है, जबकि परिस्थितियां उसे वैदेही के साथ एक नई जिंदगी की ओर ले जा रही हैं।
आने वाले एपिसोड्स में अभिजीत की जिंदगी में कई मुश्किल फैसले और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या किस्मत अभिजीत और अनुप्रिया को दोबारा मिलाएगी या अभिजीत को वैदेही के साथ अपनी नई जिंदगी स्वीकार करनी पड़ेगी?
‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।
