- Hindi News
- मनोरंजन
- रील फैमिली से रियल सेलिब्रेशन तक: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट ने करुणा पांडे का जन्मदिन बनाया खास
रील फैमिली से रियल सेलिब्रेशन तक: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट ने करुणा पांडे का जन्मदिन बनाया खास
मुंबई, सितंबर 2026: सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर उस वक्त जश्न का माहौल बन गया, जब पूरी कास्ट और क्रू ने शो की लीड एक्ट्रेस करुणा पांडे का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। पुष्पा पटेल के किरदार से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली करुणा को उनके ऑन-स्क्रीन परिवार ने केक, फूलों और शुभकामनाओं के साथ सरप्राइज़ दिया।
केक कटिंग से लेकर खास लंच तक
जन्मदिन के सेलिब्रेशन में उनके को-स्टार्स नितिन बाबू, जो चिराग पटेल का किरदार निभाते हैं, दीक्षा जोशी, जो दीप्ति की भूमिका में हैं, और शो के निर्माता जेडी मजेठिया समेत पूरी टीम शामिल हुई।
शूटिंग शेड्यूल के बीच कलाकारों और क्रू ने साथ मिलकर केक काटा और करुणा को हाथ से लिखे नोट्स के जरिए शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए करुणा पांडे ने पूरी कास्ट और क्रू के लिए विशेष लंच का भी आयोजन किया। लंच के दौरान सभी ने काम से अलग समय बिताया और साथ मिलकर इस दिन का आनंद लिया।
करुणा पांडे ने कहा- मैं सहकर्मियों नहीं, परिवार के साथ जश्न मनाती हूं
जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर करुणा पांडे ने कहा कि ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर हर जन्मदिन उनके लिए खास होता है, क्योंकि यहां वह सिर्फ सहकर्मियों के साथ नहीं बल्कि परिवार के साथ जश्न मनाती हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार उनका जन्मदिन भगवान कृष्ण के जन्मदिन के साथ पड़ने की वजह से और भी खास रहा। करुणा ने बताया कि ‘पुष्पा’ ने उन्हें बतौर कलाकार बहुत कुछ दिया है, लेकिन सेट से जुड़े लोग उनके हर दिन को खास बनाते हैं। उन्होंने जेडी मजेठिया, अपने सह-कलाकारों और पूरी टीम का प्यार और सहयोग देने के लिए आभार जताया।
नितिन बाबू बोले- ऐसे दिन हमें अपनी बॉन्डिंग का एहसास कराते हैं
चिराग पटेल की भूमिका निभा रहे नितिन बाबू ने करुणा के जन्मदिन पर आयोजित लंच को याद करते हुए कहा कि सबसे खास बात यह रही कि साथ बैठते ही सभी काम को भूलकर आपस में बातचीत और हंसी-मजाक में शामिल हो गए।
उन्होंने कहा कि करुणा खुद भी इस दौरान काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रही थीं और बार-बार यह देख रही थीं कि सभी ने खाना खाया या नहीं। नितिन के मुताबिक, ऐसे मौके यह एहसास कराते हैं कि चार साल में सेट पर मौजूद सभी लोग एक-दूसरे के कितने करीब आ गए हैं।
दीक्षा जोशी ने कहा- शो से परे रिश्तों को खास बनाते हैं ऐसे पल
दीप्ति का किरदार निभा रहीं दीक्षा जोशी ने कहा कि इस तरह के सेलिब्रेशन ही कास्ट और क्रू के रिश्ते को शो से आगे ले जाते हैं। लंबे समय तक साथ काम करने की वजह से पूरी टीम एक विस्तारित परिवार जैसी बन गई है और करुणा का जन्मदिन सभी के एक साथ आने का खूबसूरत मौका बना।
उन्होंने कहा कि यह सेलिब्रेशन भले ही साधारण था, लेकिन इसमें पूरी टीम का अपनापन और भावनाएं जुड़ी थीं, जिसने इसे यादगार बना दिया।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।
