बीमा सलाहकारों का काम होगा आसान, ग्राहकों को मिलेगी तेज और बेहतर डिजिटल सेवा

मुंबई, सितंबर 2026: बीमा पॉलिसी चुनने से लेकर उसे खरीदने और बाद में मिलने वाली सेवाओं तक का अनुभव आसान बनाने के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। कंपनी ने ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’ लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य एडवाइज़र्स और पार्टनर्स को ग्राहकों की जरूरत समझने, सही बीमा समाधान सुझाने, कोटेशन तैयार करने और डिजिटल तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करना है।

एआई से आसान होगा सही बीमा प्लान चुनना

यह भी पढ़े - यूपी में बीमा और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती पहुंच, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 72.6% वृद्धि

प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कई टूल्स जोड़े गए हैं। इनमें ईकोट ऐप ग्राहक की जरूरत और जीवन के अलग-अलग चरणों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त बीमा प्लान सुझाने में मदद करता है। एडवाइज़र इसी प्लेटफॉर्म के जरिए कोटेशन तैयार कर ग्राहक के साथ शेयर कर सकते हैं।

वहीं, लिवा एआई चैटबॉट के जरिए ग्राहकों के लिए प्लान से जुड़ी जानकारी हासिल करना और कोटेशन प्राप्त करना आसान बनाया गया है।

200 से ज्यादा पार्टनर सिस्टम से जुड़ा प्लेटफॉर्म

कंपनी के मुताबिक, पार्टनर स्टैक 2.0 को 200 से अधिक पार्टनर सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया गया है। आधार, सीकेवाईसी, जीएसटीएन और ईपीएफओ सहित अन्य डेटाबेस से कनेक्टिविटी के कारण आवेदन फॉर्म का 70% तक हिस्सा पहले से भरा जा सकता है। इससे ग्राहकों और एडवाइज़र्स को केवाईसी तथा अन्य दस्तावेज जुटाने में लगने वाला समय कम होगा।

डिजिटल पेमेंट और व्हाट्सऐप से सेवा

ग्राहकों को एएसबीए और व्हाट्सऐप के जरिए प्रीमियम भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्लेटफॉर्म के जरिए 2.7 करोड़ डिजिटल सर्विस इंटरैक्शन हुए, जबकि 54% सेविंग्स पॉलिसियां उसी दिन जारी की गईं।

99.3% रहा दावा निपटान अनुपात

कंपनी ने बताया कि इसी अवधि में उसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा। बिना जांच वाले व्यक्तिगत मृत्यु दावों का भुगतान औसतन एक दिन के भीतर किया गया।

एडवाइज़र्स और पार्टनर्स के लिए बेहतर डिजिटल अनुभव

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी अमिश बैंकर ने कहा कि एडवाइज़र्स और पार्टनर्स ग्राहकों को सही बीमा समाधान चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके मुताबिक, पार्टनर स्टैक 2.0 का उद्देश्य प्लान चुनने से लेकर कोटेशन, पॉलिसी शुरू करने और बाद की सेवा तक पूरी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.