- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में मिट्टी की दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत
बलिया में मिट्टी की दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत
बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नफरेपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ननिहाल आई पांच वर्षीय बच्ची कीर्ति की मिट्टी की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और ननिहाल में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
दुकान से लौटते समय हुआ हादसा
इसी दौरान रास्ते में मौजूद मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर कीर्ति के ऊपर गिर गई। हादसा देखकर एक बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
ग्रामीण आनन-फानन में कीर्ति को लेकर सीएचसी रसड़ा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
