- Hindi News
- टेक
- ASUS ने MSME सेगमेंट के लिए राजीव तलरेजा को बनाया मेंटर, Expert Series के ‘Worry-Free Business’ विजन...
ASUS ने MSME सेगमेंट के लिए राजीव तलरेजा को बनाया मेंटर, Expert Series के ‘Worry-Free Business’ विजन को मिलेगा नया विस्तार
मुंबई, सितंबर 2026: ASUS इंडिया ने MSME एक्सपर्ट और QUANTUM LEAP के संस्थापक राजीव तलरेजा के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत राजीव तलरेजा को MSME सेगमेंट के लिए मेंटोर की भूमिका दी गई है। कंपनी का कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय MSME कारोबारों को टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल और बिजनेस-केंद्रित कंप्यूटिंग समाधानों के जरिए अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद करना है।
बिजनेस PC को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर
ASUS का कहना है कि छोटे कारोबार और प्रोफेशनल्स अक्सर सामान्य लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, जबकि उनके काम की जरूरतों के लिए बिजनेस-ग्रेड PC अधिक उपयुक्त हो सकते हैं। कंपनी के अनुसार, MSME कारोबारों के लिए ड्यूरेबिलिटी, परफॉर्मेंस, अपग्रेडेबिलिटी, बैटरी बैकअप, सिक्योरिटी और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जैसे पहलू महत्वपूर्ण हैं।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ASUS ने Expert Series विकसित की है। कंपनी के मुताबिक, इन डिवाइसेज को बिजनेस उपयोग, सुरक्षा, प्रदर्शन और लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे डाउनटाइम और टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) को कम करने में मदद मिल सकती है।
साझेदारी से पहले टीम ने खुद इस्तेमाल की Expert Series
ASUS और राजीव तलरेजा के बीच यह सहयोग एक साल से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद आगे बढ़ा। कंपनी के अनुसार, साझेदारी को अंतिम रूप देने से पहले राजीव और QUANTUM LEAP की टीम ने ASUS Expert Series की मशीनों को अपने काम में इस्तेमाल कर उनके वैल्यू प्रपोजिशन का आकलन किया।
इसके अलावा, MSME कम्युनिटी के बीच किए गए स्वतंत्र सर्वे में भी बिजनेस-ग्रेड PC को लेकर जागरूकता की कमी सामने आई। साझेदारी के तहत राजीव तलरेजा MSME इकोसिस्टम में टेक्नोलॉजी को केवल खर्च के बजाय बिजनेस ग्रोथ के लिए निवेश के तौर पर देखने की सोच को बढ़ावा देने में भूमिका निभाएंगे।
ASUS ने कहा- MSMEs के लिए टेक्नोलॉजी को आसान बनाना लक्ष्य
ASUS कमर्शियल PC बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा ने कहा कि ASUS और राजीव तलरेजा का साझा विजन भारतीय MSMEs को ग्लोबल स्तर की क्षमताएं विकसित करने में मदद करना है।
उन्होंने कहा कि AI के दौर में PCs की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है और ASUS Expert Series को सुरक्षित, हाई-परफॉर्मेंस और मजबूत कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है। उनके मुताबिक, यह साझेदारी केवल मार्केटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि MSME जरूरतों से लगातार फीडबैक लेकर कंपनी के प्रोडक्ट और वैल्यू प्रपोजिशन को बेहतर बनाने पर भी केंद्रित है।
राजीव तलरेजा बोले- MSMEs की आवाज ASUS तक पहुंचाना मेरी भूमिका
QUANTUM LEAP और Voice of MSMEs के संस्थापक राजीव तलरेजा ने कहा कि उन्होंने पहले कई ब्रांड साझेदारियों के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि वह अपने समुदाय के साथ बनाए गए भरोसे को प्राथमिकता देते हैं।
उन्होंने बताया कि ASUS के साथ बातचीत इस सवाल पर केंद्रित थी कि MSMEs को वास्तव में किस तरह की टेक्नोलॉजी की जरूरत है। राजीव के अनुसार, उनकी टीम ने Expert Series को खुद इस्तेमाल किया और उसके बाद साझेदारी को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि बतौर मेंटर उनकी भूमिका MSME कारोबारियों की जरूरतों और आवाज को टेक्नोलॉजी बनाने वाली कंपनी तक पहुंचाना है। साथ ही, वह बिजनेस मालिकों को टेक्नोलॉजी को केवल खर्च नहीं बल्कि निवेश के तौर पर देखने के लिए जागरूक करने पर भी काम करेंगे।
Expert Series में बिजनेस-केंद्रित फीचर्स पर जोर
ASUS के अनुसार, Expert Series को MSMEs की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी, रिमोट मैनेजमेंट, ड्यूरेबिलिटी और बिजनेस-केंद्रित लाइफसाइकल सॉल्यूशंस जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया है।
कंपनी का दावा है कि ये सुविधाएं IT ऑपरेशन को आसान बनाने, डाउनटाइम कम करने और हाइब्रिड वर्क एनवायरनमेंट में कुल लागत को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं।
