रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आया 70 लीटर स्टोरेज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 243 किमी तक की रेंज

जयपुर, सितंबर 2026। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय अब ग्राहक सिर्फ रेंज और कीमत ही नहीं, बल्कि सामान रखने की पर्याप्त जगह और रोजमर्रा के इस्तेमाल में मिलने वाली सुविधा को भी महत्व दे रहे हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सिंपल एनर्जी ने अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘सिंपल वेव’ पेश किया है।

कंपनी के मुताबिक, सिंपल वेव को आरामदायक सवारी के साथ ज्यादा स्टोरेज और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसे तीन श्रेणियों में कुल छह मॉडल्स के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़े - सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में बड़ी हथियार चोरी, AK-47 समेत 11 हथियार गायब

सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, “सिंपल वेव के जरिए हमारा लक्ष्य भारतीय परिवारों के लिए आरामदायक, उपयोगी और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराना है।”

70 लीटर तक की स्टोरेज क्षमता

सिंपल वेव की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टोरेज क्षमता है। स्कूटर में कुल 70 लीटर तक स्टोरेज मिलती है। इसमें सीट के नीचे 63 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 3 लीटर का ग्लव बॉक्स और 4 लीटर की अतिरिक्त स्टोरेज यूनिट शामिल है।

कंपनी का कहना है कि इस अतिरिक्त जगह से रोजाना की खरीदारी, जरूरी सामान और अन्य वस्तुओं को रखने में सुविधा होगी।

243 किमी तक की रेंज

रेंज के मामले में सिंपल वेव प्लस सबसे आगे है। इसमें 5 kWh बैटरी दी गई है और कंपनी के अनुसार यह 243 किमी तक की IDC रेंज प्रदान करता है। इसकी अधिकतम गति 90 किमी प्रति घंटा है।

वहीं, दूसरे मॉडल्स की IDC रेंज 110 से 171 किमी तक बताई गई है। इस तरह ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग मॉडल का चुनाव कर सकेंगे।

रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई फीचर्स

सिंपल वेव में चेन-ड्राइव ट्रांसमिशन, 775 मिमी सीट हाइट, 300 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता और 150 किलोग्राम तक भार वहन क्षमता दी गई है।

चुनिंदा मॉडल्स में जीपीएस, ब्लूटूथ, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग और रिमोट सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

1.10 लाख रुपये से शुरू कीमत

सिंपल वेव की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी।

70 लीटर तक की स्टोरेज, अलग-अलग बैटरी और रेंज विकल्पों के साथ सिंपल वेव को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल रोजमर्रा के पारिवारिक कामों और आने-जाने के लिए करना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.