अनिल कपूर के ‘झक्कास’ अंदाज ने लूटी महफिल, ‘इंडिया के टॉप 1%’ के नए थीम सॉन्ग का टीजर जारी

मुंबई, सितंबर 2026: स्टार प्लस के आगामी गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। शो के सेट से सामने आए अनिल कपूर के कव्वाली लुक के बाद अब इसके नए थीम सॉन्ग का टीजर भी जारी कर दिया गया है। टीजर में अनिल कपूर अपने खास अंदाज और जबरदस्त एनर्जी के साथ महफिल जमाते नजर आ रहे हैं।

ऑल-ब्लैक कव्वाली लुक में अनिल कपूर का अंदाज खासा आकर्षक नजर आ रहा है। उनकी सिग्नेचर एनर्जी और चार्म थीम सॉन्ग के टीजर में साफ दिखाई देता है। टीजर में गाने की छोटी-सी झलक दिखाई गई है, जिसने पूरे गाने को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े - ‘दायरा’ के नए पोस्टर्स में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अंदाज, सामने आई डीसीपी अजोनी और डीसीपी रमन की पहली झलक

शानदार सेट, जोशीले बीट्स और अनिल कपूर की दमदार मौजूदगी इस थीम सॉन्ग को शो के कॉन्सेप्ट के साथ जोड़ती नजर आती है। गाने में शो की खास टैगलाइन ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ को भी मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है।

छोटी-सी बात बन सकती है ₹1 करोड़ की जीत का रास्ता

‘इंडिया के टॉप 1%’ में देश के अलग-अलग हिस्सों और क्षेत्रों से आए 100 प्रतियोगी एक साथ मुकाबला करते नजर आएंगे। शो की मेजबानी मेगास्टार अनिल कपूर करेंगे।

शो का कॉन्सेप्ट ऐसी छोटी-छोटी बातों और बारीकियों को पहचानने पर आधारित है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। प्रतियोगियों की समझ, तर्क और ऑब्जर्वेशन स्किल्स उन्हें खेल में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। शो में ₹1 करोड़ तक की इनामी राशि जीतने का मौका होगा।

थीम सॉन्ग के टीजर के साथ अब दर्शकों को इसके पूरे गाने और शो के प्रीमियर का इंतजार है।

‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर से रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.