स्टार प्लस का नया सवाल—“बात खटकी तो जीत पक्की!” क्या आपकी नजर भी पकड़ती है वो छोटी-सी बात?

मुंबई, सितंबर 2026: पिछले कुछ दिनों से स्टार प्लस ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जरिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी—आखिर ऐसी कौन-सी बात है जो खटक रही है? कभी बड़े ब्रांड्स के कमेंट सेक्शन में ‘बात खटकी’ नजर आया, तो कभी स्टार प्लस के लोकप्रिय किरदार अरमान-अभिरा, सौम्या-जीत, अप्पू और ईशान-नयोनिका भी इस चर्चा का हिस्सा बनते दिखाई दिए। इसके बाद दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ गई।

अब इस पूरे रहस्य से पर्दा उठ गया है। ‘बात खटकी’ का कनेक्शन स्टार प्लस के नए क्विज-गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ से है, जिसे अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो का मूल विचार है—“बात खटकी तो जीत पक्की!”

यह भी पढ़े - डॉ. देव के सामने भावनाओं और वादे के बीच चुनाव की चुनौती, ‘यादें’ में आएगा नया ट्विस्ट

छोटी-सी बात बन सकती है बड़ी जीत का रास्ता

शो का कॉन्सेप्ट इस सोच पर आधारित है कि कई बार ऐसी छोटी-सी बात, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी तेज नजर रखने वाले व्यक्ति के लिए सही जवाब तक पहुंचने का संकेत बन सकती है।

यानी अगर कोई बात आपको भी ‘खटकती’ है और आप उसे सही तरीके से पहचान लेते हैं, तो यही आपकी गेम में बढ़त बन सकती है और आपको ₹1 करोड़ तक की जीत के करीब पहुंचा सकती है।

‘इंडिया के टॉप 1%’ में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतियोगी अपनी समझ, तर्क और ऑब्जर्वेशन स्किल्स के दम पर मुकाबला करते नजर आएंगे। शो का फॉर्मेट दर्शकों को भी यह सोचने पर मजबूर करेगा कि क्या वे उन सवालों का जवाब दे सकते हैं, जिनका सही उत्तर देश के टॉप 1% लोग ही दे पाते हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 100 प्रतियोगियों में से कौन अपनी पैनी नजर और तेज दिमाग के दम पर अंतिम पड़ाव तक पहुंचता है और ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि अपने नाम करता है।

‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर से रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बच्चों की पढ़ाई में दृष्टि संबंधी समस्याएं बाधा न बनें, इसके लिए दाऊदी बोहरा समुदाय की ग्लोबल...
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
स्टार प्लस का नया सवाल—“बात खटकी तो जीत पक्की!” क्या आपकी नजर भी पकड़ती है वो छोटी-सी बात?
डॉ. देव के सामने भावनाओं और वादे के बीच चुनाव की चुनौती, ‘यादें’ में आएगा नया ट्विस्ट
संजना सांघी बर्थडे स्पेशल: ‘दिल बेचारा’ की किज़ी से ग्लोबल यूथ एडवोकेट तक, छह साल में बनाई अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.