भाषा नहीं, अपनापन है हमारी ताकत: आरती बिराजदार

भोपाल/लखनऊ। सन नियो के नए शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' में वैदेही का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आरती बिराजदार ने शो के सेट से जुड़ा एक भावुक अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों और भाषाओं से आने के बावजूद पूरी टीम एक परिवार की तरह काम करती है और कभी भाषा को अपने बीच की दीवार नहीं बनने दिया।

आरती ने बताया कि शो की शूटिंग इन दिनों कोल्हापुर में हो रही है, जहां मुंबई, कोल्हापुर और महाराष्ट्र के अन्य शहरों से आए कलाकार और तकनीशियन साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई से आए कई सदस्य रोज नए मराठी शब्द सीखते हैं और उन्हें बोलने का प्रयास करते हैं। उनकी सीखने की यह इच्छा टीम के बीच बेहतर तालमेल और अपनापन पैदा करती है।

यह भी पढ़े - Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी

उन्होंने कहा, "मैं मराठी परिवार से हूं, लेकिन शो में हिंदी बोलने वाला किरदार निभा रही हूं। पूरी टीम ने हमेशा मेरा साथ दिया। हमने कभी भाषा को अपने बीच की दूरी नहीं बनने दिया। हम अलग-अलग जगहों से आए हैं, अलग भाषाएं बोलते हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य एक है और हम पूरे दिल से इस शो के लिए साथ काम करते हैं।"

आरती ने कहा कि टीम का यही आपसी सहयोग और एकजुटता सेट का माहौल खास बनाती है।

'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' एक साधारण लड़की की प्रेरणादायक कहानी है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस करती है। यह धारावाहिक हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.