होटल के महिला कर्मचारी से रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी

साथ में काम करने वाले युवक ने बनाया हवस का शिकार

रायपुर। लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं से संबंधित अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश बेखौफ होकर इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने सहकर्मी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हवस का शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

युवक चंदूलाल साहू शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करता है। उसने अपने महिला सहकर्मी की पहले चुपचाप अश्लील तस्वीरें खींच ली। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर हवस मिटाता रहा। युवती ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक चंदूलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.