- Hindi News
- बिजनेस
- NSE ने EGR को बढ़ावा देने के लिए ऑगमोंट को बनाया प्रमुख साझेदार
NSE ने EGR को बढ़ावा देने के लिए ऑगमोंट को बनाया प्रमुख साझेदार
मुंबई, सितंबर 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) ने ऑगमोंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड की सब्सिडियरी ऑगमोंट गोल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रमुख साझेदार के रूप में पैनल में शामिल किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य EGR के निर्माण और उन्हें दोबारा फिजिकल गोल्ड में बदलने की प्रक्रिया को आसान बनाना और EGR में ट्रेडिंग को बढ़ावा देना है।
साझेदारी के तहत ऑगमोंट गोल्ड वैल्यू चेन में अपने अनुभव का इस्तेमाल EGR के डिजिटल फ्रेमवर्क और प्रोडक्ट डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगा। कंपनी तकनीकी और जमीनी स्तर पर जरूरी सहयोग भी उपलब्ध कराएगी।
इससे रेगुलेटेड इकोसिस्टम के भीतर फिजिकल गोल्ड को EGR में बदलने और जरूरत पड़ने पर EGR को वापस फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद मिलेगी।
क्या हैं इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स?
EGR डिमैट रूप में रखी जाने वाली सिक्योरिटीज हैं, जो फिजिकल गोल्ड में मालिकाना हक को दर्शाती हैं। यह गोल्ड सेबी से मान्यता प्राप्त वॉल्ट्स में सुरक्षित रखा जाता है और डिपॉजिटरीज के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप में होल्ड किया जाता है। प्रत्येक EGR फिजिकल गोल्ड से समर्थित होता है और एक्सचेंज पर इसकी ट्रेडिंग की जा सकती है।
NSE के मुताबिक, EGR के जरिए गोल्ड को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में मदद मिलती है। इससे बेहतर प्राइस डिस्कवरी, बाजार में भागीदारी और ज्वेलर्स, रिफाइनर्स, ट्रेडर्स तथा संस्थागत निवेशकों सहित विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के बीच पारदर्शिता और भरोसा बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
NSE और ऑगमोंट ने क्या कहा?
NSE के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीराम कृष्णन ने कहा कि ऑगमोंट को पैनल में शामिल करना EGR के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि NSE की टेक्नोलॉजी और लिक्विडिटी फ्रेमवर्क को ऑगमोंट के गोल्ड वैल्यू चेन के अनुभव के साथ जोड़कर EGR बनाने और उन्हें फिजिकल गोल्ड में बदलने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है।
ऑगमोंट एंटरप्राइजेस के होल-टाइम डायरेक्टर केतन कोठारी ने कहा कि कंपनी गोल्ड रिफाइनिंग, सोर्सिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के अपने अनुभव को NSE की टेक्नोलॉजी और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़कर फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड के बीच कन्वर्जन को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने पर काम करेगी।
निवेशकों को मिल सकती है अधिक फ्लेक्सिबिलिटी
EGR इलेक्ट्रॉनिक होल्डिंग, सुनिश्चित गुणवत्ता और फिजिकल व डिजिटल गोल्ड के बीच कन्वर्जन की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके जरिए निवेशकों को कम मात्रा में भी गोल्ड मार्केट में भाग लेने का अवसर मिलता है। साथ ही, डिमैट रूप में रखे जाने वाले अन्य वित्तीय साधनों की तरह इसमें लिक्विडिटी और फ्लेक्सिबिलिटी मिलने की संभावना रहती है।
