- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लाइव क्विज में लाखों दर्शक शामिल, वाराणसी का परिवार भी विजेताओं में
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लाइव क्विज में लाखों दर्शक शामिल, वाराणसी का परिवार भी विजेताओं में
वाराणसी, सितंबर 2026: सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय लाइव क्विज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 1 से 21 अगस्त तक आयोजित इस क्विज में देशभर से लाखों दर्शकों ने हिस्सा लिया।
18 से अधिक विजेता परिवारों को मिलेगा गोकुलधाम सेट घूमने का मौका
TMKOC के आधिकारिक डिजिटल साथी TMKOC क्लब हाउस ऐप पर आयोजित इस लाइव क्विज के विजेताओं को खास अनुभव मिलने वाला है। 18 से अधिक विजेता परिवारों को मुंबई स्थित शो के प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट पर जाने का अवसर मिलेगा।
साक्षी शरद यादव और उनका परिवार भी इस खास अनुभव का हिस्सा होगा। वे सेट पर शो की शूटिंग को करीब से देख सकेंगे और कलाकारों के साथ शो की 18वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएंगे।
ऐप पर क्विज के अलावा मिनी-गेम्स भी
TMKOC क्लब हाउस ऐप पर लाइव क्विज के अलावा प्रशंसकों के लिए शो के लोकप्रिय किरदारों पर आधारित मिनी-गेम टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाते हैं। इनके जरिए दर्शकों को पुरस्कार जीतने और TMKOC की दुनिया से इंटरैक्टिव तरीके से जुड़ने का अवसर मिलता है।
शो के क्रिएटर-प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि क्विज के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही। उन्होंने बताया कि देशभर के परिवारों ने 18 दिनों तक शो की 18वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए मूल योजना का विस्तार करते हुए 18 से अधिक परिवारों को गोकुलधाम सोसाइटी सेट पर आमंत्रित करने का फैसला किया गया है।
सोनी सब के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवणकर ने कहा कि क्विज में मिली प्रतिक्रिया शो और दर्शकों के बीच लंबे समय से बने जुड़ाव को दिखाती है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को सिर्फ शो देखने के बजाय गोकुलधाम सोसाइटी की दुनिया को करीब से अनुभव करने का मौका देकर 18वीं वर्षगांठ मनाना खास है।
क्विज के परिणाम प्रतिदिन घोषित किए जा रहे हैं। दर्शकों को विजेताओं की घोषणा के लिए सोनी सब पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विजेताओं की पूरी सूची आने वाले दिनों में TMKOC क्लब हाउस ऐप पर भी साझा की जाएगी।
सभी विजेताओं से आगे की औपचारिकताओं के लिए शो की टीम व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी।
