गौतम अदाणी खरीदेंगे पेटीएम! कंपनी ने कहा…

नई दिल्ली । वन97 कम्युनिकेशंस ने मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि गौतम अदाणी फिनटेक कंपनी पेटीएम में हिस्सा खरीदने के लिए पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा से बातचीत कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि इस तरह की खबरें अटकलबाजी हैं और कंपनी ऐसे किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है। हमने हमेशा सेबी के तहत अपने दायित्वों के अनुपालन में हमेशा डिस्क्लोजर्स दिए हैं और आगे भी देते रहेंगे।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अदाणी ग्रुप के साथ डील फाइनल करने के लिए अहमदाबाद में अदाणी के दफ्तर गए थे लेकिन यह डील पूरी हो जाती है, तो अदाणी ग्रुप बंदरगाहों से हवाई अड्डों के समूह का प्रतीक होगा। साथ ही फिनटेक सेक्टर में प्रवेश करने पर अदाणी समूह गूगल पे, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फोनपे और मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल जैसे कंपनियों को टक्कर देना वाला होगा। गौरतलब है कि इससे पहले अदाणी ग्रुप ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए सीमेंट निर्माता एसीसी सीमेंट और अंबुजा सीमेंट्स का अधिग्रहण किया था। साथ ही बीते वित्त वर्ष मीडिया फर्म एनडीटीवी को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया था।

यह भी पढ़े - उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च

डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम का एकीकृत नुकसान वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में बढ़कर 549.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में इस अवधि में यह 168.4 करोड़ था। क्रमिक आधार पर नुकसान तीसरी तिमाही के 219.8 करोड़ रुपए के मुकाबले दोगुना हो गया। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 1,417 करोड़ रुपए का नुकसान उठाया जो वित्त वर्ष 2023 में 1,776.5 करोड़ था। कंपनी की शुद्ध आय सालाना आधार पर चौथी तिमाही में 2.6 फीसदी घटकर 2,398.8 करोड़ रह गई जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 2,464.6 करोड़ रुपए थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.