घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट 

मुंबई। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 318.75 अंक गिरकर 64,940.70 पर आ गया।

निफ्टी 82.8 अंक फिसलकर 19,442.75 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे। एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे।

यह भी पढ़े - बीमा सलाहकारों का काम होगा आसान, ग्राहकों को मिलेगी तेज और बेहतर डिजिटल सेवा

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। वहीं जापान का निक्की फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर एक घंटे के लिए मुहूर्त कारोबार में लिए खुले थे। यह सत्र एक नए संवत की शुरुआत का भी प्रतीक है। माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ समय में कारोबार हितधारकों के लिए समृद्धि लाता है। हिंदू कैलेंडर वर्ष दिवाली से शुरू होता है, जिसे संवत कहते हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने रविवार को 190.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान
बलिया: बिहार के बक्सर जिले से गंगा की तेज धारा में बहकर बलिया पहुंची 55 वर्षीय सुनैना देवी को सोमवार...
Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.