- Hindi News
- बिहार
- भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
On
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। समेली प्रखंड कार्यालय के पास एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार एसयूवी और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शादी समारोह से लौट रहे थे सभी पीड़ित
सभी मृतक सुपौल जिले के निवासी
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सुपौल जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 12:30:12
वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
