Bihar News: साढू के WhatsApp स्टेटस पर पत्नी की फोटो देख भड़का पति, विरोध करने पर वाइफ ने जीजा-साले से पिटवाया

बेगूसराय, बिहार। नागदह मोहल्ले में एक अजीबो-गरीब पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक पति को अपनी ही पत्नी की फोटो साढू (पत्नी की बहन के पति) के व्हाट्सएप स्टेटस पर नजर आई। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने भाई और जीजा को बुलाकर पति की जमकर पिटाई करवा दी। गंभीर रूप से घायल पति को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान नागदह वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. ब्रह्मदेव महतो के पुत्र अशोक महतो के रूप में हुई है। अशोक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का उसके साढू से अवैध संबंध है और वह अक्सर उससे व्हाट्सएप कॉल पर बात करती है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पहले पत्नी भड़क गई और फिर अपने भाई और जीजा को बुलाकर मारपीट करवा दी।

पीड़ित अशोक महतो का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। लगभग डेढ़ महीने पहले भी उसने पत्नी को अपने साढू से व्हाट्सएप पर बात करते हुए देखा था। उस समय विरोध करने पर साढू ने बहाने से बकाया 2000 रुपये की मांग की और फिर उसी बहाने से मारपीट कर दी थी।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी किसी भी बात पर अपने जीजा के घर चली जाती है, और कोई रोक-टोक करने पर साढू सीधे उसके घर पहुंचकर धमकाता है। पत्नी भी इसी वजह से लगातार उसे धमकाती और दबाव में रखती है। बुधवार को एक बार फिर इसी विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हुई, जिसके बाद फिर से मारपीट की गई। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.