Bihar News: चलती ट्रेन से उतरते वक्त शिक्षक की मौत, पोल से टकराकर गई जान

कटिहार (बिहार): एक दर्दनाक रेल हादसे में 42 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। रविवार शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर लौटते वक्त चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में वह पोल से टकरा गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।

ट्रेन से उतरने की कोशिश बनी जानलेवा

मृतक शिक्षक की पहचान बारसोई के काजी टोला निवासी तबरेज अंजुम के रूप में हुई है। वह कोढ़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नक्कीपुर में तैनात थे और कटिहार के बुद्धू चौक में रहते थे। रविवार शाम वह बालूरघाट से इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर बारसोई जा रहे थे।

यह भी पढ़े - बिहार में ऑटो में दो मासूम बच्चों को छोड़कर मां लापता, सोशल मीडिया पर तस्वीर देख बलिया से थाने पहुंचे पिता

जब ट्रेन कुमेदपुर स्टेशन के पास पहुंची, जहां इसका ठहराव नहीं था, तो उन्होंने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, लेकिन उतरते समय ट्रैक के किनारे लगे पोल से टकरा गए और ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि तबरेज अंजुम बेहद मिलनसार व्यक्ति थे और अपने काम के प्रति समर्पित थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.