Bihar Crime News: भाई की साली से करता था बेइंतहा प्यार, झगड़े के बाद चाकू से गोदकर ले ली जान

रोहतास,बिहार: जिले के दावथ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवती की जान ले ली। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी के बाद शुरू हुआ प्रेम संबंध

घटना भोजपुर जिले के गढ़हनी थाना क्षेत्र के मथुरा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय दीपू पाल की है। दीपू के बड़े भाई की शादी दावथ बाजार निवासी ललन पाल की बेटी से हुई थी। शादी के बाद दीपू का अपने भाई की साली सोनी से प्रेम संबंध बन गया।

यह भी पढ़े - सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

सोमवार शाम दीपू अपनी प्रेमिका सोनी से मिलने अपने भाई के ससुराल पहुंचा। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर दीपू ने सोनी पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद को भी चाकू से मारने लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

मंगलवार सुबह यह वारदात सामने आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दीपू को दावथ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी दीपू पाल को हिरासत में ले लिया है और बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.