Kashipur News: सहायक प्रोफेसर ने लगाया अपने लॉ कॉलेज के मालिक पर धमकी देने का आरोप

काशीपुर: एक शिक्षक ने जसपुर स्थित लॉ कॉलेज के मालिक पर गाली गलौंच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में श्यामपुरम कालोनी निवासी सोमेश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने कहा है कि वह जसपुर स्थित एक लॉ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था। महाविद्यालय का वातावरण अव्यवस्थित होने के कारण 25 जुलाई 23 को उसने  नौकरी छोड़ दी थी।

जिसके बाद कॉलेज पर उसके वेतन के शेष 5000 रूपये बकाया है। रुपये मांगने पर कॉलेज के मालिक वरुण गहलोत आनाकानी कर सैलरी बाद में देने को टाल देते थे।

बीती 15 सितंबर 2023 को उन्होंने कॉल उनसे अपनी सैलरी मांगी। जिस पर वरूण ने उसके साथ अभद्रता की और काशीपुर आकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसके पास दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वरुण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.