Haldwani News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मचा हड़कंप

हल्द्वानी: शहर में बढ़ते अतिक्रमण और हाल ही में एक व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद प्रशासन और नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

सड़क और फुटपाथ से हटाए गए अतिक्रमण

इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगे ठेले, स्टॉल और दुकानों के आगे रखा सामान हटा दिया गया। कार्रवाई में करीब दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया गया, जबकि कई व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

प्रशासन का कड़ा संदेश

अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने कहा कि फुटपाथ और सड़कों को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलते रहेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.