हल्द्वानी: पैसों के विवाद में चली गोली, आरोपी भागे

हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड पंचायत घर स्थित आनंदपुर क्षेत्र में रात दो बजे एक युवक को उसी के पड़ोसी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। इधर आरोपी पुलिस कि गिरफ्त से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदपुर में वेदांत मौर्य पुत्र सुनील मौर्य कपड़े बेचने का काम करता है। उसी के पड़ोस में रहने वाला किशन ठाकुर नाम का व्यक्ति कपड़े बेचने का काम करता है। बीती रात दोंनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया कि किशन ठाकुर ने वेदांत को को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

वेदांत को घायल अवस्था में एसटीएच ले जाया गया लेकिन उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट, मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेन देन का बताया जा रहा है। क्योंकि दोनों के बीच 15 दिन पूर्व भी लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी किशन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.