Varanasi News: बढ़ती भीड़ के चलते ऑनलाइन क्लास की अवधि बढ़ी, 8 फरवरी तक वर्चुअल पढ़ाई जारी

वाराणसी। जिले में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्लास की अवधि बढ़ा दी गई है। अब 8 फरवरी तक सभी स्कूलों में केवल वर्चुअल मोड में पढ़ाई होगी। इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे, और कक्षाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

ग्रामीण स्कूलों में जारी रहेगी सामान्य पढ़ाई

हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। वहीं, परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रशासनिक कार्य, जैसे डीबीटी, आधार आईडी सीडिंग आदि, जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े - भीषण गर्मी से तप रही काशी, घाटों पर पसरा सन्नाटा; पर्यटक भी परेशान

2ea

शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उपस्थित रहना होगा

सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहकर बाल वाटिका, ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालय की मरम्मत, रंगाई-पुताई और एमडीएम से जुड़े कार्य पूरे करने होंगे। इसके अलावा, यदि कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा हो, तो उसे तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए ने दिए सख्त निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.