- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : जमीन और पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 लोगों पर मुकदमा
Ballia News : जमीन और पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 लोगों पर मुकदमा
बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर (गिरी के मठिया) गांव में जमीन और बकाइन का पेड़ काटने को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर चलने लगे। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 15 नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरे पक्ष के जिऊत राजभर ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने दरवाजे के सामने स्थित बकाइन का पेड़ कटवा रहे थे। इसी दौरान रामवतार गिरी ने आकर पेड़ काटने से मना किया। जिऊत के अनुसार जब उन्होंने पेड़ अपनी जमीन में होने की बात कही, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद रामवतार गिरी, जनार्दन गिरी, पशुपति गिरी, शुभनारायण गिरी, मंटू गिरी, राहुल गिरी, भोलू गिरी, विकास गिरी और लल्लू गिरी ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष का कहना है कि मारपीट में जिऊत राजभर, उनकी पत्नी तोता देवी, मुन्नी देवी, कु. बबली, विजयशंकर और रवि राजभर घायल हो गए।
घटना की सूचना पर सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।
