Varanasi News: महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश, पुलिस ने 10 मिनट में दबोचा

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने महज 10 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है और भदऊचुंगी के सेवई मंडी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी।

घबराई महिला ने तुरंत प्रह्लाद घाट पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामबली यादव, हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न और संतोष मौर्य हरकत में आ गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान की और घेराबंदी कर प्रह्लाद घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़े - वाराणसी कचहरी में नई पार्किंग सुविधा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

तलाशी के दौरान पुलिस ने महिला का पर्स बरामद किया, जिसमें 2750 रुपये नकद, एक सोने की चेन और मोबाइल फोन था। महिला ने अपनी संपत्ति सुरक्षित मिलने पर पुलिस की तेजी और मुस्तैदी की सराहना की। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को आदमपुर थाने भेज दिया गया है, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.