Varanasi News: स्कूल वैन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास पंचकोशी रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

गौरा निवासी 60 वर्षीय रमाशंकर विश्वकर्मा साइकिल से अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कूल वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Varanasi News: मंत्री के गनर पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गिरफ्तार

ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही वैन को रोक लिया और उसी से घायल रमाशंकर को अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.