धमतरी: जंगल में फांसी पर लटके युवक-युवती की हुई शिनाख्त, आत्महत्या की आशंका

धमतरी। जिले के टांगापानी गांव के जंगल में एक ही पेड़ पर फांसी पर लटके मिले युवक और युवती के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

एक मई को ग्राम टांगापानी के सरपंच यशवंत मंडावी और कोटवार सदाराम ने पुलिस को सूचना दी थी कि जंगल में एक पेड़ की डाली से युवक-युवती के शव लटके हुए हैं। शवों से बदबू आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि यह घटना चार से पांच दिन पुरानी है।

यह भी पढ़े - राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान संपन्न, शिक्षित और विकसित समाज पर जोर

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को नीचे उतारा और पहचान के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयासों के बाद युवक की पहचान परमेश्वर नेताम (29) पुत्र स्व. संतोष नेताम, निवासी ग्राम रावण सेमरा, थाना सिहावा और युवती की पहचान राजेश्वरी ओटी (22) पुत्री स्व. खेलन ओटी, निवासी ग्राम लिलांज, थाना मेचका के रूप में हुई।

परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल नगरी में कराया गया। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण फांसी को बताया है। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दोनों के बीच संबंधों व आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.