- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- Chhattisgarh News: एम्स रायपुर के डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Chhattisgarh News: एम्स रायपुर के डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
On
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक युवा डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के महबूब नगर, हैदराबाद का निवासी था। वह एम्स परिसर के पास हर्षित टॉवर के फ्लैट नंबर 221 में अकेले रह रहा था।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी अमन झा ने बताया कि परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर लिया गया है। साथ ही, डॉ. रवि के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
शाहजहांपुर : पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 09:11:00
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को रिकॉर्ड 91.62...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
