Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हमीरपुर: रविवार शाम कुरारा-बेरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों घायल सड़क किनारे घंटों पड़े रहे, जिन्हें सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी गुलाब (25) पुत्र राजा सिंह कुशवाहा और उसका साथी हेमेंद्र उर्फ लल्ला (23) पुत्र राधे मोहन हलवाई का काम करते थे। दोनों रविवार की शाम बेरी गांव से काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मलहरा गांव के पास करिया नाला मोड़ के समीप एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरारा भिजवाया, जहां डॉ. उमेर अली ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हेमेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदलाल प्रजापति ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.