Ballia News: सीएमओ ने तीन अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, 5 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

बलिया: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा और कोटवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं, वहीं कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक भी पाई गईं।

मुरली छपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस कॉर्नर और कोल्ड रूम पूरी तरह तैयार मिले। साथ ही बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का भवन व उपकरण पहले से उपलब्ध होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं हुआ था। इस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति को निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर सभी उपकरणों को इंस्टॉल कर यूनिट को संचालित किया जाए।

यह भी पढ़े - डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई

कोटवा और सोनबरसा के निरीक्षण में भी ओआरएस कॉर्नर और कोल्ड रूम तैयार पाए गए। सीएमओ ने दोनों केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करें, दवाओं की उपलब्धता बनाए रखें, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। साथ ही सभी जरूरी जांच सुविधाएं मुहैया कराने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनके अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिए हैं। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक राज शेखर भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.