Lakhimpur Kheri News: मजदूरी पर जा रहे युवक और दो बैलों को ट्रक ने कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर केशवापुर के पास रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 20 वर्षीय युवक और उसके साथ चल रहे दो बैलों की मौत हो गई। युवक गन्ने की जुताई के लिए खेत जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसे कुछ दूरी पर पीआरवी टीम और राहगीरों ने पकड़ लिया।

मृतक युवक की पहचान नितिन कुमार (20) पुत्र मनोहर लाल गौतम, निवासी केशवापुर के रूप में हुई है। वह गांव के ही सिराज के बैलों को लेकर सुबह करीब साढ़े पांच बजे खेत पर गन्ना जुताई के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नायरा पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर पहले पहुंचा, तभी लखीमपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नितिन और दोनों बैलों को कुचल दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत गोला की ओर भाग निकला, लेकिन पेट्रोल पंप के पास खड़ी पीआरवी 112 और स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ लिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची गोला पुलिस ने शव को सीएचसी गोला भेजा और पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया। मृत बैलों को जेसीबी मशीन से सड़क किनारे दफनाया गया। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.