Hathras News: अश्लील वीडियो मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने की त्वरित कार्रवाई

हाथरस। शिक्षा क्षेत्र सासनी के प्राथमिक विद्यालय खेड़िया फिरोजपुर के प्रधानाध्यापक को अश्लील वीडियो मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्वाति भारती ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की।

बीएसए ने बताया कि 29 अप्रैल को मामले की जांच के निर्देश बीईओ सासनी को दिए गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रधानाध्यापक बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाता था। एक छात्र ने लिखित बयान में बताया कि वह आरोपी से ट्यूशन लेता था और उसे एक बार घर पर रोक लिया गया था। छात्र ने यह भी स्वीकार किया कि घटना का वीडियो 10-15 दिन पुराना है और उसने अन्य बच्चों के साथ मिलकर वीडियो बनाकर प्रधानाध्यापक को भेजा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक दयाशंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उन्हें निलंबन अवधि में बीआरसी सासनी से संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा बीईओ सासनी को सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने भी प्रकरण को गंभीर मानते हुए आवश्यक जांच के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.